अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Chandigarh Mayor Election 2024:चुनाव में लोकतंत्र की हत्‍या हुई,चंडीगढ़ में मेयर चुना नहीं गया है बल्कि बिठाया गया-CM

On: January 30, 2024 6:48 PM
Follow Us:
---Advertisement---

चंडीगढ़:Chandigarh Mayor Election 2024 मेयर चुनाव पर छिड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। अब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में भाजपा की जीत होने पर आड़े हाथों लिया है। सीएम ने कहा कि चुनाव में आज लोकतंत्र की हत्‍या हुई है। चंडीगढ़ में मेयर चुना नहीं गया है बल्कि बिठाया गया है। पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर घोटाला करने का आरोप लगाया है।

 

 

Chandigarh Mayor Election 2024 मान ने लाइव आकर अनिल मसीह की एक वीडियो दिखाकर खुलासा किया है

कि पीठासीन ने सीक्रेट बैलेट पेपर के साथ छेड़छाड़ की है। सीएम मान ने कहा कि भाजपा ने चंडीगढ़ को लूट लिया है। वहीं उन्‍होंने 2024 में लोकसभा चुनाव को लेकर भी कहा है कि अगर ये ही हालात रहे तो आगे भी ऐसे ही घोटाले होते रहेंगे।

आप नेता राघव चड्ढा कांग्रेस नेता पवन बंसल सहित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस आयोजित की। राघव चड्ढा ने बीजेपी पर देशद्रोह का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि फर्जीवाडे़ से हुई जीत कोई मायने नहीं रखती है। चड्ढा ने चुनाव को दोबारा से कराने का प्रस्‍ताव रखा।

कांग्रेस नेता पवन बंसल ने कहा कि भाजपा के मनोज को कुल 16 वोट मिले और आप के कुलदीप को 12 वोट मिलने के बाद उनके बाकी वोट रद कर दिए गए। यह सरासर फर्जीवाड़ा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की गलत ढंग से हुई जीत पर लोकतंत्र की हार है। बंसल ने आगे कहा कि यह जीत पहले से ही तय की गई थी। PSEB : 5वीं, 8वीं, 10वीं व 12वीं के ROLL NUMBER,डेटशीट जारी, यहां करें Download

 

Chandigarh Mayor Election 2024 वहीं अब ये मामला हाई कोर्ट में पहुंच गया है

Chandigarh Mayor Election 2024 चुनाव में लोकतंत्र की हत्‍या हुई,चंडीगढ़ में मेयर चुना नहीं गया है बल्कि बिठाया गया-CM
Chandigarh Mayor Election 2024

इस पर मान ने कहा कि लड़ाई अभी शुरू हुई है। इस पर जांच जरूर होनी चाहिए। नहीं तो आने वाले चुनाव में भी इसी तरह के नतीजे सामने आएंगे। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय करेगा। panjab gov

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!