अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Punjab पुलिस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में जुटे 100 से अधिक किसान नेताओं को हिरासत में लिया

On: January 11, 2024 9:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Punjab News: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमे आपको बतादें कि केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोलने की मुहिम में जुटे किसानों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा पुलिस ने बड़ी करवाई की है. पंजाब में 100 से ज्यादा किसान नेता एहतियात तौर पर हिरासत में ले लिए गए हैं. पंजाब में पुलिस ने ये कार्रवाई 22 अगस्त से किसान संगठनों द्वारा मोहाली बॉर्डर पर लंबा मोर्चा लगाने का ऐलान करने के बाद की है. बता दें कि किसान संगठनों के नेता और कार्यकर्ता फ्लड रिलीफ और अन्य लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू करने वाले थे.

हालाँकि हरियाणा और पंजाब की पुलिस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की मुहिम में तैयारी में जुटे कई बड़े संगठनों के किसान नेताओं को हिरासत में लिए है।. इनमें फिरोजपुर और अमृतसर से जुड़े किसान संगठनों के कई बड़े नेता शामिल हैं. किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और सुरजीत फूल को पुलिस ने तड़के हिरासत में ले लिया था. पिछले कुछ दिनों के दौरान किसान संगठनों से जुड़े दर्जनों लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं. जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों की फिर से मोहाली में मोर्चाबंदी करने की प्लानिंग थी.

Punjab

आपको बताते चले कि पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं. दोनों राज्य के किसान बाढ़ रिलीफ फंड सहित कई अन्य मागें पूरा न होने को लेकर नए सिरे से प्रदर्शन की तैयारी में जुटे हैं. किसान संगठनों की योजना 22 अगस्त से मोहाली में सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करने की थी, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही कई संगठनों के किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply