अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Cm dhami ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर जनपद चमोली की घटना में घायल हुए छह लोगों का हाल-चाल जाना

On: July 20, 2023 9:43 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Cm dhami ने एम्स ऋषिकेश पहुँचकर जनपद चमोली की घटना में घायल हुए छह लोगों का हाल-चाल जाना। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की।

Cm dhamiने घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे, इसकी भी चिकित्सकों से अपेक्षा की। मुख्यमंत्री घटना की जानकारी प्राप्त होते ही चमोली के लिए रवाना हो गये थे, किन्तु मौसम की खराबी के कारण उन्हें वापस आना पड़ा। उसके बाद मुख्यमंत्री ने एम्स, ऋषिकेश जाकर घायलों का हालचाल जाना।

Cm dhami

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस घटना की विस्तृत जांच के साथ ही इसमें पाई जाने वाली लापरवाही के जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री जिला प्रशासन से हर अपडेट की जानकारी ले रहे हैं। एम्स, ऋषिकेश में भर्ती घायलों में महेश कुमार पुत्र रूपदास, नरेन्द्र लाल पुत्र असीम दास, आनन्द पुत्र गम्मालाल, सुशील कुमार पुत्र सुदामा लाल, सन्दीप मेहरा पुत्र सुलोचन, पी.आर.डी. रामचन्द्र पुत्र पुष्कर लाल शामिल हैं।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!