अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

देहरादून में ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए CM धामी, कहा- ‘उत्तराखंड विकास के साथ-साथ कड़े फैसलों में भी है नंबर वन’

On: August 9, 2026 5:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पूरा उत्तराखंड देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के गांधी पार्क में आयोजित ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ कार्यक्रम में भारी जनसैलाब के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने और राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित रखने का जोरदार आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने घंटाघर स्थित उत्तराखण्ड आन्दोलन के महान नायक स्व. इन्द्रमणी बडोनी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे गांधी पार्क से घंटाघर तक हजारों लोगों के साथ पैदल तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

‘तिरंगा, भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक’

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र गौरव का उत्सव है और यह करोड़ों भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों ने तिरंगे पर कभी कोई आंच नहीं आने दी। हमारा संकल्प है कि हम भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।” मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत मेक इन इंडिया, डिजिटल क्रांति और स्वदेशी तकनीक के दम पर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

 

कड़े फैसले: UCC लागू, 250 मदरसों पर ताला

सीएम धामी ने राज्य सरकार के ऐतिहासिक और सख्त फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड विकास के साथ-साथ कड़े कानूनों के लिए भी जाना जा रहा है। राज्य में कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून, कठोर दंगा रोधी कानून और देश में सबसे पहले ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में मदरसा बोर्ड को समाप्त कर ‘उत्तराखण्ड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण’ बनाया गया है। साथ ही, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले 250 से अधिक अवैध मदरसों पर कार्रवाई कर उन्हें स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

13 हजार एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त

देवभूमि के मूल स्वरूप को बचाए रखने के लिए राज्य सरकार ने करीब 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इसके अलावा, सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद बिना किसी धांधली के युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को ‘नौकरी मांगने वाला’ नहीं बल्कि ‘नौकरी देने वाला’ बनाना है।

इस भव्य कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और हजारों की संख्या में आम जनमानस मौजूद रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply