अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, मक्के के खेत में अर्धनग्न हालत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

On: June 24, 2023 1:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उझानी में आठ साल के बालक की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी, मक्के के खेत में अर्धनग्न हालत में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

बदायूं। उझानी क्षेत्र में आठ साल के बालक की हत्या कर दी गई। आज शनिवार सुबह उसका शव बाईपास किनारे मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। उसके गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

उझानी कस्बे के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सरवर मियां का आठ वर्षीय पुत्र आहिल शुक्रवार से लापता था।

परिवारवाले देर रात तक उसको तलाश करते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थक हारकर परिवारवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में लग गई।

उझानी
अर्धनग्न हालत में मिला शव:‌- बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कुछ लोग बाईपास किनारे मक्का के खेत में चारा काटने गए थे। तभी उन्होंने बच्चे का शव अर्धनग्न हालत में पड़ा देखा। उनकी सूचना पर बच्चे के परिवारवाले और कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। गहनता से घटनास्थल पर जांच की गई। बच्चे के गले पर निशान पाए गए हैं।

यूपी पुलिस

परिवारवाले और कोतवाली पुलिस बच्चे की हत्या की आशंका जता रही है। सरवर मियां गरीब परिवार से है। वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बालक कैसे लापता हुआ और उसी हत्या क्यों की गई। अभी इसका पता नहीं चला है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि घटना का जल्द पर्दाफाश करने के लिए टीमें लगा दी गई। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।उझानी

सचिवालय

 

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!