अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

OnePlus 11 को मिल गया भारत में लेटेस्ट OS अपडेट, पहले से धांसू हुए फीचर्स

On: June 18, 2023 3:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---

OnePlus 11 : हर मोबाइल कंपनी हमेशा अपने आप को आगे रखने के लिए एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन साथ ही साथ दमदार फीचर्स के साथ लांच करती रहती है तो वहीँ दूसरी ओर आपको बतादें कि OnePlus 11 इसी साल फरवरी में लॉन्च किया गया था जो कंपनी की ओर से एक पॉपुलर और सफल स्मार्टफोन रहा है। लॉन्च के बाद से ही इसमें लगातार सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिल रहे हैं।

 

OnePlus 11 : मिले OS अपडेट में ये नए फीचर्स

वहीँ दूसरी ओर अब भारतीय यूजर्स के लिए यह और बेहतर हो गया है। फोन में नया OS अपडेट आया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी पैच भी रोल आउट किया गया है। इनके बाद इसकी कनेक्विटी, कम्युनिकेशन आदि और अधिक बेहतर होने की बात कंपनी की ओर से कही गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। OnePlus 11 में फर्मवेयर वर्जन CPH2447_13.1.0.580(EX01) अपडेट हुआ है।

 

OnePlus 11 : कंपनी ने कम्युनिटी वेबसाइट के माध्यम से दी जानकारी

आपको बताते चले कि कंपनी ने कम्युनिटी वेबसाइट पर इसकी जानकारी भी दी है। डिवाइस को जून 2023 का लेटेस्ट एंड्रॉ़यड सिक्योरिटी पैच और ओएस अपडेट मिला है जिसके बाद से इसके सिम नेटवर्क, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और WiFi कनेक्टिविटी में सुधार होने की बात कही गई है। अब इसका OS वर्जन OxygenOS 13.1.0.580 हो गया है।

 

ये भी पढ़े – स्मार्टफोन

 

अमेरिका में भी जल्द किया जाएगा रोल आउट

हालाँकि अपडेट अभी भारत में रोलआउट हुआ है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में यह जून के अंत तक रोल आउट किया जाएगा। भारतीय यूजर्स को अपडेट मिलना आज से ही शुरू हो गया है, ऐसी जानकारी दी गई है। वनप्लस ओटीए अपडेट बैच के हिसाब से रोलआउट करती है, इसलिए कुछ यूजर्स तक इसे पहुंचने में एक हफ्ते तक का समय भी लग सकता है।

 

Read More : जानिए क्या हुआ जब लड़की ने फेमस होने के लिये बीच बाजार बनाई रील

 

कैसे करें अपडेट

अगर आपको भी एक OnePlus 11 स्मार्टफोन यूजर हैं तो इसके लेटेस्ट ओएस अपडेट के बारे में चेक कर सकते हैं कि आपके डिवाइस में यह अपडेट पहुंचा है कि नहीं। इसके लिए आपको Settings में जाना होगा। उसके बाद System में जाकर Software Update पर टैप करना होगा। अगर यहां अपडेट आया हुआ दिखा रहा है तो Download & Install पर टैप करना होगा। जिसके बाद आपका स्मार्टफोन लेटेस्ट सॉफ्टवेयर से अपडेट हो जाएगा।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!