WhatsApp shutdown ALERT 2026 : व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए 2026 में कंपनी ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है जो 8 सितंबर, 2026 से कई पुराने स्मार्टफ़ोन पर काम करना बंद कर देगा. Android 6.0 से नीचे के संस्करण वाले डिवाइस अब इस ऐप को सपोर्ट नहीं करेंगे.
व्हाट्सऐप में आखिर हो क्या रहा है?
कंपनी नए फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपने सिस्टम को अपग्रेड कर रही है. नतीजतन, तय समय सीमा के बाद एंड्रॉयड 5.0 या 5.1 पर चलने वाले फोन WhatsApp का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद कर देंगे.
व्हाट्सऐप ने ऐसा फैसला क्यों किया?
व्हाट्सएप का कहना है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम आने वाले मॉर्डन फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स को एक्सेस नहीं कर सकते. पुराने वर्जन के मोबाइल हैकिंग और डेटा लीक के प्रति अधिक संवेदनशील हैं, इसलिए मोबाइल यूजर्स की सुरक्षा के लिए यह बदलाव आवश्यक है.
व्हाट्सऐप के इस फैसले से कौन प्रभावित होगा?
इस बदलाव से उन उपयोगकर्ताओं पर असर पड़ेगा जो अभी भी 8-10 साल पुराने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, खासकर भारत जैसे देशों में , जहां कई लोग सॉफ्टवेयर अपडेट के बिना पुराने उपकरणों का उपयोग करना जारी रखते हैं.
किन-किन मोबाइल्स में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
सैमसंग गैलेक्सी एस4, नेक्सस 4 और एलजी जी2 जैसे कुछ पुराने मॉडल अभी भी पुराने वर्जन पर चल रहे हैं, जल्द ही उनकी सहायता सेवा बंद हो जाएगी. उपयोगकर्ताओं को ऐप में सूचनाएं भी मिल रही हैं जो उन्हें आगामी बदलाव के बारे में चेतावनी दे रही हैं.
अब यूजर्स को क्या करना चाहिए?
अगर आपका फ़ोन अपडेट सपोर्ट करता है, तो उसे Android 6.0 या उससे ऊपर के वर्ज़न पर अपग्रेड कर लें. अगर नहीं, तो आपको नया डिवाइस लेना पड़ सकता है. साथ ही, सपोर्ट खत्म होने से पहले अपनी चैट्स का बैकअप ज़रूर ले लें ताकि आपका ज़रूरी डेटा खो न जाए.

