अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

iQOO Neo 7 Pro की कीमत हुई लीक, जानिए फीचर्स के बारे में

On: June 3, 2023 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हर मोबाइल कंपनी एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लांच करती रहती है तो वहीँ दूसरी और आपको बतादें कि iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। हाल में इसकी लॉन्च टाइमलाइन रिवील हुई है। स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 20 जून के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है।

कितनी है iQOO Neo 7 Pro की भारतीय कीमत

अगर हम इसके कीमत की बात करें तो Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि Tipster Paras Guglani ने अपकमिंग iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन की कुछ जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर के मुताबिक स्मार्टफोन भारत में ब्लैक कलर ऑप्शन में आएगा। उम्मीद है कि भारत में फोन का 16GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट आएगा।

कितनी है Ram और Storage

अगर हम इसकी रैम और स्टोरेज की बात करें तो iQOO Neo Series के अपकमिंग स्मार्टफोन को 38,000 रुपये से 42000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी साफ नहीं है कि यह कीमत फोन के बेस वेरिएंट या 16GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की होगी। इससे पहले आई रिपोर्ट की मानें तो iQOO Neo 7 Pro स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए iQOO Neo 8 का रीब्रांडेड मॉडल होगा।

ये भी पढ़े – स्मार्टफोन

कैसे है स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

अगर हम इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 1260 x 2800 पिक्सल रेजलूशन वाला 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, रिफ्रेश रेट 144Hz और पीक ब्राइटनेस 1300 nits तक होगी। इसके अलावा, अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 का अंडरक्लॉक्ड वर्जन मिल सकता है। फोन में 12GB तक RAM के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Read More : iqoo neo 7 pro से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें

कैसी है बैटरी

अगर हम इसकी बैटरी की बात करें तो फोन को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी दे सकती है। यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट 16MP का कैमरा मिल सकता है। फोन के बैक साइड में 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ लेंस लगा मिलेगा।

कैसे है iQOO Neo 7 के फीचर्स

भारत में साल की शुरुआत में इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इसमें MediaTek dimensity 8200 SoC के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 64MP का OIS डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply

error: Content is protected !!