अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

On: November 16, 2026 5:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Buduan News: सदर विधायक की मौजूदगी में शुरू हुआ सड़क सुरक्षा पखवाड़ा, लोगों को दिलाई गई यातायात नियमों की शपथ

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद बदायूं में आज 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ आज माननीय सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।इस अवसर पर माननीय विधायक  ने सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनना होगा।

उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जिस स्थान पर जहां भी कार्य कर रहा है मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें, तो संपूर्ण भारत का नहीं ब्रह्मांड का विकास होगा,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करना, सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत अत्यंत आवश्यक है।उक्त कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम, यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश पाठक,राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नूतन सिंह, यातायात निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा,आर.टी.एम. फॉर सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की प्रबंधक रिदा खान,अखिल भारतीय उद्योग व्यापार परिषद बदायूं के अध्यक्ष शिवस्वरूप गुप्ता,उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री जवाहर रस्तोगी,जिला संयोजक अरविंद पाल गुप्ता,नगर अध्यक्ष राजीव भारद्वाज,मीडिया प्रभारी संतोष कुमार शर्मा,बस यूनियन के अध्यक्ष ओमकार सिंह,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया के साथ-साथ यातायात पुलिस के कार्मिक, नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के साथ एन.सी.सी. के कैडेट उपस्थित रहेइस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों को मुख्य अतिथि सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस बदायूं द्वारा आमजन से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन करें,स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
सुरक्षित सड़क, सुरक्षित जीवन — यही हमारा संकल्प। रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Amroha/ Adampur:अमरोहा में पत्नी की हत्या कर खेत में दबाया शव, पति और भांजा गिरफ्तार

Ganga Mela tigri 2026:पावन गंगा तिगरी मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर ने अधिकारियों के साथ किया व्यवस्थाओं का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से किया संवाद*

Sahaswan News: ग्राहकों के प्रति शाखा प्रबंधक का आचरण खराब, समय से नहीं खुल पा रहे शासन के दिशा निर्देशों के खाते

Budaun News: पाकिस्तानी मुक्केबाज को धूल चटाकर पैतृक गांव पहुंचे अदनान अहमद, फूल-मालाओं से हुआ स्वागत

Sahaswan News: बीते एक वर्ष से टूटे-फूटे स्टेट बैंक मुख्य मार्ग के समाचार पत्र में जनहित समाचार प्रकाशन होने के बाद नगर पालिका की नींद टूटी

Buduan Crime: दोहरा हत्याकांड, अकड़ा था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग

Leave a Comment