Zarifnagar News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने बाइक में मारी टक्कर 9 माह की मासूम की मौत, महिला घायल
पति ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जिला मुख्यालय
सहसवान। थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम नवाबगंज मजरा दहगवां में मासूम बच्चे तथा पत्नी के साथ बाइक पर बैठकर पति अपनी ससुराल बक्सर जाते समय तीव्र गति से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चल रहे चालक ने बाइक में टक्कर मार दी इससे मां की गोद में बैठी हुई 9 माह की बालिका दुर्जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी तत्काल मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया बाइक चालक ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर का फोटो मोबाइल में कैद कर लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मासूम बच्ची के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा दिया जबकि घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
जनपद अलीगढ़ के ग्राम पाली मुकीमपुर निवासी शीलू पुत्र हरि सिंह में थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी 9 माह की पुत्री रोनी पत्नी सुधा के साथ बाइक संख्या यूपी81डी एच 2313 साकरा घाट दहगवां होता हुआ अपनी ससुराल बक्सर खालसा जा रहा था।इसी बीच नवाबगंज के पास की प्रगति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी इससे 9 माह की मासूम रोनी मां की गोद से टक्कर दूर जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई जबकि उसकी पत्नी सुधा भी गंभीर रूप से घायल हो गई घटना के ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया।शीलू के प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

