अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: अपराधियों पर शिकंजा, मजबूत विवेचना से पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर; नए डीआईजी ने बताई प्राथमिकताएं

On: November 14, 2026 5:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: अपराधियों पर शिकंजा, मजबूत विवेचना से पीड़ितों को न्याय दिलाने पर जोर; नए डीआईजी ने बताई प्राथमिकताएं

बदायूं। बरेली रेंज के नवागत डीआईजी मुनिराज ने आज शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकारों से संवाद के दौरान पुलिसिंग की अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों में पुलिस की कार्रवाई केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।मजबूत विवेचना,साक्ष्यों के संकलन और प्रभावी पैरवी के जरिए दोषियों को अदालत से सजा दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होगी।साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने और जनता का भरोसा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

डीआईजी ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण किया जाए। शिकायतों में लापरवाही, पक्षपात या पुलिसकर्मियों की गलत कार्यशैली सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर:-डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं और अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्ट या गतिविधियों पर समय रहते कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

चारों जिलों की पुलिसिंग की होगी लगातार समीक्षा:-बरेली रेंज के चारों जिलों में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली की लगातार समीक्षा की जाएगी।डीआईजी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी।

चुनाव और त्योहारों को लेकर पहले से तैयारी:-डीआईजी ने आगामी विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले से तैयार करने,संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया।

मीडिया से बेहतर समन्वय पर जोर:-पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए डीआईजी मुनिराज ने कहा कि करीब आठ साल बाद सभी से मुलाकात हो रही है।उन्होंने पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद को जरूरी बताया।कहा कि बेहतर समन्वय से जनता की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को समझने में मदद मिलेगी।कहा कि पुलिस की प्राथमिकता अपराधियों पर कार्रवाई के साथ पीड़ितों को न्याय और जनता का विश्वास मजबूत करना है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment