अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने दुकान में मारी टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल

On: November 14, 2026 5:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चालक ने दुकान में मारी टक्कर दो लोग गंभीर रूप से घायल

एक की हालत नाजुक जिला चिकित्सालय रेफर, भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को घेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को लिया हिरासत में

सहसवान। मेरठ-बदायूं राज्यमार्ग पर मोहल्ला शहबाजपुर बिजली घर के ठीक सामने तीव्र गति से ट्रैक्टर को ले जा रहा चालक अनियंत्रित होकर एक दुकान से टकरा गया दुकान पर खड़े हुए दो ग्राहक घायल हो गए तथा दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने जैसे तैसे भीड़ के चुगल से ट्रैक्टर चालक को छुड़ाकर कोतवाली ले गई। घायलों में एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दूसरे घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी से ट्रैक्टर चालक नया ट्रैक्टर लेकर मेरठ बदायूं मार्ग से पहुंचने के लिए जनपद मुख्यालय एजेंसी पर सुबह 11:00 के लगभग जा रहा था इसी बीच मोहल्ला शहबाजपुर बिजली घर के सामने ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर अरुण कोल्ड की दुकान में दुकान के बाहर रखा हुआ सामान तोड़ता हुआ प्रवेश कर गया दुकान पर खड़े हुए नगर के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी लकी पुत्र राजकुमार फारूक पुत्र मुदस्सिर 21 वर्ष घायल हो गए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया किसी बीच भीड़ ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया जानकारी मिलते ही शहवाजपुर पुलिस चौकी के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और भीड़ के चुंगल से जैसे-तैसे ट्रैक्टर चालक को कब्जे से छुड़ाया और उसे पुलिस सुरक्षा में थाना कोतवाली ले गई।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे घायल लकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल फारूक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दुकान स्वामी हुकम सिंह पुत्र सुमेरीलाल ने जानकारी देते हुए बताया की ट्रैक्टर चालक तेज गति से बदायूं की ओर जा रहा था अचानक वह तेजी से दुकान में आकर प्रवेश कर गया घटना के समय मात्र दो ही ग्राहक पास खड़े थे नहीं तो बड़ा हादसा होने पर इंकार नहीं किया जा सकता।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment