Sahaswan Crime: खेत जोतने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ घमासान एक दूसरे की जान के बने दुश्मन
लाठी डंडे एवं घातक असलाहों का जमकर हुआ प्रयोग दोनों पक्षों के एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी
दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध कराई मामले की रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डकारा पुख्ता के जंगल में खेत की भूमि को कब्जे के लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे एवं घातक असलाहों का जमकर एक दूसरे के ऊपर प्रयोग हुआ जिसमें एक दर्जन से ज्यादा दोनों पक्षों के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के विरुद्ध थाना कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम टोटपुर करसरी निवासी रिंकू उर्फ रामबाबू पुत्र कल्लू थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की उसकी भूमि ग्राम डकारा पुख्ता के जंगल में है वह अपने खेत पर काबिज है एवं कई वर्षों से खेती करता चला रहा है ग्राम डकारा पुख्ता निवासी सत्यवीर विमलेश ओमबीर पुत्रगण राजेंद्र सिंह जबरन उपरोक्त भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं प्रार्थी ने जब विरोध किया तो सत्यवीर विमलेश ओमबीर राजेंद्र मानसिंह पुत्रगण चिंटू ऋषिपाल कौशल वीर धर्मपाल पुत्र बाबू प्रताप पुत्र बाबूराम चंद्रपाल पुत्र मानसिंह जितेंद्र पुत्र न मालूम आदि ने एकराय होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं घातक असलाहों लेकर हमला कर दिया जिसमें परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए|
पीड़ित रिंकू और रामबाबू के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है तथा घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है वहीं दूसरे पक्ष के राजेंद्र पुत्र चिंटू उर्फ चैट निवासी ग्राम डकारा पुख्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया की रामबाबू उर्फ रिंकू पुत्र कालीचरन बबलू पुत्र मानसिंह, भुल्ला पुत्र कालीचरन,पुन्नी पुत्र जमुना सिंह पूरन पुत्र जमुना प्रसाद अंशुल पुत्र जयवीर गौरव पुत्र पूरन सिंह शैलेश लालतेश पुत्रगण कालीचरण सहित अन्य कई लोगों ने एकराय होकर खेत पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जिसे हमने विरोध किया तो उपरोक्त लोगों ने एकराय होकर गाली-गलौज मारपीट करते हुए नाजायज असलहे लहराते हुए कई लोगों को घायल कर दिया तथा धमकी दी कि अगर उपरोक्त भूमि पर दोबारा देख लिया तो जान से मार देंगे पुलिस ने पीड़ित राजेंद्र के प्रार्थना पत्र पर 9 लोगों सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा दोनों पक्ष के सभी घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।घटना से गांव में तनाव व्याप्त है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

