अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun Crime: बदायूं में दोहरा हत्याकांड: घर के अंदर नानी-धेवते की हत्या, इलाके में दहशत

On: November 14, 2026 6:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun Crime: बदायूं में दोहरा हत्याकांड: घर के अंदर नानी-धेवते की हत्या, इलाके में दहशत

बिनावर में हुए डबल मर्डर से गांव में दहशत, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

बदायूं।बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में आज शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। 47 वर्षीय नियाज बानो और उसके सात वर्षीय धेवते आफाक की हत्या कर दी गई।दोनों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। ग्रामीणों के मुताबिक,दोनों के गले पर निशान थे।नियाज बानो के कानों से सोने के कुंडल गायब थे। परिजनों व ग्रामीणों ने लूटपाट के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है।सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजन के मुताबिक, गांव कान्हा नगला निवासी नियाज बानो के पति बंद हसन की मौत हो चुकी है। नियाज बानो की बेटी हिना की शादी गांव के ही आरिफ से हुई है।नियाज बानो शुक्रवार रात अपने धेवते अफाक के साथ घर में सोई थीं।ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हिना अपनी मां और बेटे को चाय देने के लिए पहुंचीं।घर का दरवाजा खुला देखकर हिना अंदर गईं।कमरे में पहुंचते ही होश उड़ गए।बिस्तर पर उनकी मां नियाज बानो और बेटे आफाक के शव पड़े थे।परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ:-शव देखकर हिना चीख पड़ी।चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर कोतवाल बिनावर,सीओ सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह भी पहुंचे।फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।टीम ने घर के अंदर से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने टीम के साथ जांच की।पुलिस मृतका के परिजनों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।शुक्रवार रात घर में कौन आया था,इसकी छानबीन की जा रही है।एसपी सिटी अभिषेक सिंह ने बताया कि वारदात की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।वारदात के पीछे लूटपाट की मंशा थी या कोई अन्य रंजिश,इसकी छानबीन की जा रही है।वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि नियाज बानो और उनके धेवते के गले पर निशान थे।इससे गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची:-पुलिस ने घटना की छानबीन के क्रम में डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया।खोजी कुत्ते के साथ पुलिस अधिकारी काफी दूर तक गए।खोजी कुत्ता खेत की तरफ पर जाकर रुक गया।इसके बाद पुलिस ने कई बिंदुओं को अपनी जांच में शामिल किया।मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।डबल मर्डर से गांव में दहशत, ग्रामीणों में दिखा आक्रोश:-डबल मर्डर से कान्हा नगला में दहशत फैली हुई है।गांव में डबल मर्डर होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की बताई है। आशंका जताई गई है कि अंधेरे में बदमाश घर में दाखिल हुए।इसके बाद लूटपाट की और विरोध या पहचान उजागर होने के डर से महिला और बालक की हत्या कर भाग निकले।ग्रामीणों में यह भी चर्चा हो रही है कि बदमाश बानो के कानों से सोने के कुंडल लूटकर ले गए।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment