Sahaswan News: धनतेरस की पूर्व संध्या पर कपड़े की दुकान में लगी भयंकर आग
20 लाख रुपये की क्षति का अनुमान
सहसवान। नगर के मोहल्ला अकबराबाद में धनतेरस की पूर्व संध्या पर शाम 9:15 बजे के लगभग एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भयंकर आग लग गई जिसके कारण दुकान में रखा 20 लाख रुपये से अधिक का रेडीमेड कपड़ा जलकर राख हो गया।

आग की लपटों को देखकर पड़ोसी ने आग को हर संभव बुझाने का प्रयास किया इसी बीच मौके पर पहुंचे दमकल वाहन ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।समाचार लिखे जाने तक आग शांत नहीं हुई थी धुआं उठ रहा था तथा मौके पर भारी भीड़ जमा थी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी
