अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Budaun News: चार बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूता की बरेली में उपचार के दौरान मौत

On: November 5, 2026 6:12 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Budaun News: चार बच्चों को जन्म देने वाली प्रसूता की बरेली में उपचार के दौरान मौत

बदायूं। चार जुड़वा बच्चों को एकसाथ जन्म देने वाली मूसाझाग क्षेत्र के गांव करौलिया निवासी एकता की बुधवार सुबह बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई।बता दें कि मंगलवार को ऑपरेशन के दौरान एक बच्चा मृत पैदा हुआ था।उसके तीनों बच्चे स्वस्थ हैं,जिन्हें परिजन घर ले गए हैं।करौलिया के रामबाबू की पांच साल पहले टिकरापुर की एकता (27) से शादी हुई थी।करीब दो साल पहले ऑपरेशन से एकता ने एक बच्ची को जन्म दिया था,जिसकी कुछ दिन में ही मौत हो गई थी।उसके बाद एकता फिर गर्भवती हुई।मंगलवार को दिक्कत होने पर परिजन ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

डाॅक्टर ने इलाज के दौरान बताया कि गर्भ में चार बच्चे हैं।इनमें एक की मौत हो चुकी है। ऐसे में ऑपरेशन करना जरूरी है।मंगलवार को ऑपरेशन के बाद चार बच्चों को जन्म दिया,जिसमें एक नवजात (लड़की) की मौत हो गई। तीन नवजात (पुत्र) पैदा हुए।ऑपरेशन के बाद रात में महिला की हालत गंभीर होने लगी। इस पर परिजन एकता को गंभीर हालात में बरेली ले गए। बरेली में चौपुला के पास स्थित एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सुबह में उसकी मौत हो गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, गांव प्रशासक अनिल कुमार ने बताया कि रामबाबू के परिवार में उनके पिता, मां और भाई व बहन हैं। रामबाबू खेती करते हैं। पत्नी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश को लेकर परिजनों की चिंता बढ़ गई है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment