अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha news:रहरा में उमड़ा जनसैलाब, महेश की पीठ थपथपाकर क्या संदेश दे गए सांसद कंवर सिंह तंवर?

On: November 1, 2026 7:43 PM
Follow Us:
Amroha news
---Advertisement---

रहरा में उमड़ा जनसैलाब, महेश की पीठ थपथपाकर क्या संदेश दे गए सांसद कंवर सिंह तंवर?

संवाददाता आदमपुर समर इंडिया

Amroha news हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को आयोजित भाजपा की विशाल जनसभा ने क्षेत्र की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी। प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा नेता महेश चंद्र खड़गवंशी के नेतृत्व में आयोजित सभा में आयोजकों के मुताबिक 20 हजार से अधिक लोग पहुंचे। जनसभा में उमड़ी भीड़ और सांसद कंवर सिंह तंवर के बयानों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया।

 

Amroha News: जल निगम ने 2887 KM सड़कें कीं दुरुस्त, गांव में टूटी सड़क की शिकायत यहां करें

जनसभा के मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर दोपहर करीब 1:45 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने मंच से लगभग सात मिनट तक संबोधन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेता महेश चंद्र खड़गवंशी का आठ बार नाम लेकर जनसभा में भारी भीड़ जुटाने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सांसद की ओर से बार-बार महेश खड़गवंशी की सराहना किए जाने को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया। विशाल जनसभा के आयोजन को क्षेत्र में संगठनात्मक ताकत और जनसंपर्क के प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मौजूदा विधायक पर निशाना, जनता की ताकत का किया जिक्र

अपने संबोधन में सांसद ने हसनपुर के मौजूदा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता के वोट में इतनी ताकत है कि उसने एक ही क्षेत्र के व्यक्ति को दो बार विधायक बनाकर विधानसभा तक पहुंचाया। उन्होंने जनता के समर्थन को जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत बताया। उनके इस बयान के बाद आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

हसनपुर विधानसभा से बेटे को चुनाव नहीं लड़ाने का ऐलान

सांसद कंवर सिंह तंवर ने हसनपुर विधानसभा सीट से अपने बेटे के चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ाएंगे। सांसद ने कहा कि भाजपा ऐसे कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएगी, जो पार्टी के लिए मेहनत करे, जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहे और क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की सेवा करे। उन्होंने खड़गवंशी समाज के मेहनती कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने की पैरवी भी की।

गांव-गांव संपर्क बढ़ाने पर जोर

जनसभा के जरिए आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं को संदेश दिया गया। पार्टी में अपनी पकड़ मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क स्थापित करने पर जोर दिया गया। राजनीतिक जानकारों की नजर में यह आयोजन हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की अंदरूनी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से अहम है।

कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन भाजपा क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज शर्मा ने किया। इस दौरान दिनेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदमपुर, पूर्व प्रधान देवदत्त शर्मा, मंडल मंत्री केपी गुर्जर, ग्राम प्रधान प्रमोद गुर्जर, मंडल मंत्री पवन कुमार रुखालू, मिठ्ठनलाल और अमित कुमार खड़गवंशी समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रहरा की इस जनसभा में उमड़ी भीड़, सांसद की सराहना और बेटे को चुनाव नहीं लड़ाने के ऐलान ने हसनपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को नई चर्चा दे दी है। अब देखना होगा कि इस शक्ति प्रदर्शन का आगामी चुनाव की राजनीतिक तैयारियों पर क्या असर पड़ता है।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply