अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Amroha:नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

On: October 8, 2026 8:46 PM
Follow Us:
Amroha:नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, परिजनों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
---Advertisement---

Amroha रहरा/आदमपुर। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11:30 बजे उनकी आंख खुली तो उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में मौजूद नहीं थी। बेटी के अचानक गायब मिलने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद महिला ने अपने दोनों बेटों को जगाया और परिवार के लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

Amroha/saidnagli:बुखार पीड़ित किसान की मौत पर परिजनों का हंगामा, संभल मार्ग पर लगाया जाम

परिजनों के मुताबिक, करीब एक घंटे तक तलाश करने के बाद किशोरी वापस घर पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे अपने साथ ले गया था। आरोप है कि युवक किशोरी को गांव में एक स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की मां रहरा थाने पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दी। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Aman Kumar Siddhu

He has 19 years of experience in journalism. Currently he is the Editor in Chief of Samar India Media Group. He lives in Amroha, Uttar Pradesh. For contact samarindia22@gmail.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply