अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग के मंडल लेखा प्रबंधक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जच्चा-बच्चा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

On: October 7, 2026 6:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---

स्वास्थ्य विभाग के मंडल लेखा प्रबंधक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जच्चा-बच्चा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक की पीठ थपथपाई

सहसवान (बदायूं)स्वास्थ्य विभाग मंडल लेखा प्रबंधक बरेली मनीष सुखीजा औचक निरीक्षण करने अपराह्न में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रशांत त्यागी ने उनका भव्य स्वागत किया।
मंडल लेखा प्रबंधक सर्वप्रथम जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने एनएसयू बच्चों के प्रसव कक्ष ओटी वॉर्ड कक्ष प्रसव के जांच कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया तत्पश्चात लेखा प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने ओपीडी का वैक्सीनेशन कक्ष, एक्स्ट्रा रूम लैब कक्ष डॉट कक्ष,औषधि वितरण कक्ष औषधि भंडार कक्ष में पहुंचकर व्यवस्थाओं का उन्हें निरीक्षण में दोनों स्थानों पर व्यवस्थाएं चाक चौबंद मिली। व्यवस्थाएं कर चौबंद मिलने पर मंडल लेखा प्रबंधक मनीष सुखीजा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रशांत त्यागी की पीठ थपथपाई।
इस मौके पर एक्सरा टेक्नीशियन कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी,एनएमएस सैय्यद अशफाक अली,चीफ फार्मासिस्ट शिवेंद्र कुमार,संजीव पचौरी कृष्ण कुमार,गजेंद्र सिंह,उजमा,फराज उमैर अनेक स्टाफ कर्मचारी उपस्थितियां थे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply