अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बकरी के बच्चे की हत्या, 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

On: September 18, 2026 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बकरी के बच्चे की हत्या, 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

एलएलएम के छात्र ने कराई रिपोर्ट दर्ज

बदायूं।जनपद के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के कस्बा रुदायन अंतर्गत वार्ड नंबर 1 के कक्षा एल एल एम के छात्र सुशील पुत्र कालीचरन ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर एक बकरी का बच्चा पलता था वह बीते दो दिनों से गायब था जानकारी करने पर पता चला उसकी लाश पप्पू पुत्र मटरु के घर के पीछे दरवाजे पर पड़ी हुई है जब मेरी मां ने उपरोक्त लोगों से पूछा किसी बच्चे ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था तुमने इसकी हत्या क्यों कर दी किसी बात पर पप्पू पुत्र मटरु के परिजन लाठी डंडे तथा नाजायज असलहे लहराते हुए दर्जन भर लोग जिसमें महिलाएं पुरुष शामिल थे घर पर चढ़ाई कर दी और परिजनों के साथ मेरे परिवार का जो भी मिला उसके साथ जमकर मारपीट की और घायल कर दिया शोर मचाए जाने पर उपरोक्त लोग जान से मार देने की धमकी देकर भाग गए।
पीड़ित सुशील के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बकरी के बच्चे की हत्या करने के मामले में पप्पू पुत्र मटरू शीला पत्नी पप्पू बॉबी पुत्री पप्पू सुमित उर्फ गटुआ पप्पू अंशुल उर्फ नन्हू पुत्र पप्पू रिंकी पुत्री बॉबी मनीषा पत्नी सुमित सोनम पत्नी अंशुल सलोनी पत्नी पप्पू बेबी पत्नी मुनेंद्र आदि लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 258 पशु क्रूरता अधिनियम 109/1,115/2,190,191/2,325,333,351/3 ,352, के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण कराया है।एक बकरी बच्चों के हत्या मामले में 10 लोगो के अभियुक्त बनाए जाने की चर्चा क्षेत्र में जोरों से हो रही है।रिपोर्ट-एस.पी.सैनी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply