अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

खेत में पशु घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल

On: September 8, 2026 8:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा के हसनपुर में खेत में पशु घुसने को लेकर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायलों में चाचा-भतीजा भी शामिल हैं। दो लोगों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह घटना सोमवार देर शाम हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर बाटुपुरा गांव के जंगल में हुई। ख्यालीपुर गांव के रोहतास अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर गांव के कुछ लोग वहां पशु चरा रहे थे।

आरोप है कि चरते हुए पशु खेत में घुस गए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे। इस पर रोहतास ने पशु चराने वाले व्यक्ति को डांटा और पशुओं को खेत से बाहर निकालने को कहा। पीड़ित के मुताबिक, इसी बात पर पशु चराने वाला व्यक्ति नाराज हो गया।

उसने गांव से दर्जनों लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से रोहतास और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में रोहतास, उनका भतीजा कपिल (शिव किशोर का बेटा), अंशु (राजकुमार की बेटी) और कविता (कपिल की पत्नी) घायल हो गए। सभी ख्यालीपुर गांव के रहने वाले हैं।घटना के बाद घायल हसनपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा। डॉक्टरों ने रोहतास और कपिल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

कोतवाल राजेश तिवारी ने बताया कि घायलों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply