अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

ग्राम कालाखेड़ा में जगह-जगह जलभराव से आवागमन प्रभावित, संक्रामक बीमारियों का बढ़ा खतरा

On: August 31, 2026 7:53 PM
Follow Us:
hasnpur
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

अमरोहा। तहसील हसनपुर के ग्राम कालाखेड़ा में बदहाल रास्ते और जाम नालियां ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं। बरसात के चलते गांव के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को गंदे पानी और कीचड़ के बीच से आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक कई नालियां कूड़े-कचरे और गंदगी से अटी पड़ी हैं। पानी की निकासी बाधित होने के कारण बारिश के बाद लंबे समय तक जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई कराने, जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाने तथा खराब रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान तभी संभव है जब गांव में जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply