अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये वसूलने बाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल 

On: August 26, 2026 6:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख वसूलने बाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल 

बदांयू।बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये वसूलने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले कल दो आरोपियों को पकड़ लिया गया था।

थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर रुपये वसूलने के मामले में तीसरे नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 5,100 रुपये भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार ग्राम कैली निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर 25 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

आरोप है कि बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 1 लाख 40 हजार रुपये वसूल लिए गए।इस मामले में पुलिस ने कल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था,जबकि फरार चल रहे तीसरे आरोपी शिवकान्त शर्मा पुत्र जगदीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम महरौली,थाना मूसाझाग,बदायूं को सिविल लाइंस पुलिस ने आज 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 5,100 रुपये बरामद किए।गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक अपराध श्री सुपेन्द्र मलिक मय पुलिस टीम शामिल रही।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply