अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हसनपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की मोटरसाइकिल सहित शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

On: July 23, 2026 7:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

समर इंडिया सवाददाता जावेद चौधरी

हसनपुर, अमरोहा। जनपद अमरोहा में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हसनपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को थाना हसनपुर पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर थाना हसनपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 459/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद अहमद पुत्र इकरामुद्दीन उर्फ इकरारुद्दीन, निवासी मोहल्ला कायस्थान, सैफी-जाटव बस्ती, कस्बा एवं थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा को ईदगाह रोड स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply