अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया के परिवार की बढ़ीं मुश्किलें, मिला ‘कारोबार बंद करने’ का नोटिस

On: July 16, 2026 10:56 AM
Follow Us:
ketan
---Advertisement---

महराष्ट्र के पुणे में केतन अग्रवाल हत्याकांड काफी दिनों तक चर्चा में रहा था। केतन की शादी सिया गोयल से होने वाली थी लेकिन शादी से पहले उसकी मौत हो गई। केतन की हत्या का आरोप उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर लगा है। पुलिस ने हत्या के आरोप में सिया गोयल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर इस पूरी घटना के बीच अब सिया गोयल के परिवार के लिए भी बड़ी मुश्किल सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार, सिया गोयल के परिवार को दुकान में कारोबार रोकने का नोटिस मिला है।

दुकान को क्यों मिला नोटिस?
दरअसल, महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने सिया गोयल के परिवार की मसाला और सूखे मेवों की दुकान को कथित नियमों के उल्लंघन के मामले में नोटिस जारी किया है। FDA ने नोटिस में दुकान का कारोबार तुरंत रोकने को कहा है। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक, इस दुकान का संचालन ‘मेसर्स बीजी गोयल एंड कंपनी’ द्वारा किया जाता है। ये वर्तमान में जेल में बंद सिया गोयल के परिवार की है। जानकारी के अनुसार, ये दुकान पुणे शहर के मध्य में स्थित ‘मार्केट यार्ड’ इलाके में है।

कैसे हुई केतन की हत्या?
आपको बता दें कि 25 साल के केतन अग्रवाल की मौत 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के कारण हो गई थी। हालांकि, जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो ये मामला हत्या का निकला। केतन की शादी सिया गोयल से होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, सिया गोयल पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर लोहागढ़ किले की पहाड़ी चढ़ाई के दौरान केतन को खाई में धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply