अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बिहार में युवक ने भैंस बेचकर गर्लफ्रेंड से की लव मैरिज, परिजनों ने जमकर पीटा

On: July 15, 2026 9:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

समस्तीपुर: एक युवक ने भैंस बेचकर अपनी प्रेमिका से अंतरजातीय विवाह कर लिया। युवक के इस फैसले से उसके परिवार में हड़कंप मच गया और उसके परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा काटा और युवक की पिटाई भी कर दी।

क्या है पूरा मामला?
शादी के बाद परिवार में ऐसा बवाल मचा कि मामला सड़क पर पहुंच गया। दूल्हे की बहन ने थानेश्वर मंदिर के समीप जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र स्थित थानेश्वर मंदिर के पास का है।

जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी भैंस बेचकर शादी का खर्च जुटाया और अपनी प्रेमिका के साथ अंतरजातीय विवाह कर लिया। शादी की खबर मिलते ही दूल्हे के परिवार में नाराजगी फैल गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे की बहन ने मंदिर के पास पहुंचकर शादी का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया।

मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों की भीड़ जुट गई और किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।

समस्तीपुर में प्रेम विवाह और पारिवारिक विरोध का यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

जून 2026 में ही बिहार के मधेपुरा से एक ऐसी लव मैरिज का मामला सामने आया था, जिसमें परिजनों ने युवती की पिटाई कर दी थी। दरअसल यहां एक युवती ने रिश्ते में भतीजा लगने वाले एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इस शादी से नाराज परिजनों ने युवती को पीट दिया था।

मामला हसनपुरा गांव निवासी पूजा कुमारी का था। जिसने अपने रिश्ते के भतीजे बिट्टू कुमार से लव मैरिज की थी। हालांकि बाद में पंचायत में प्रेमी युगल को अलग करने का फैसला लिया गया था और लड़का पक्ष पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। यह राशि लड़की के परिजनों को भी देना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply