अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Moradabad News : छत पर खेल रहे 2 मासूम हाईटेंशन लाइन से झुलसे, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

On: July 16, 2026 11:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Moradabad News : मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक बार फिर हाईटेंशन (High Tension) लाइन का कहर देखने को मिला है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के समाथल गांव में घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया और गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।

खेलते-खेलते अचानक दौड़ा करंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समाथल गांव निवासी हनीफ का बेटा अल्तमश और हसन का बेटा अबुजर अपने घर की छत पर खेल रहे थे। उनके घर के ठीक ऊपर से जानलेवा हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। खेलते समय अचानक दोनों बच्चे बिजली के तारों की चपेट में आ गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। बच्चों की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत छत की तरफ दौड़े।

आनन-फानन में गांव वालों और परिजनों की मदद से दोनों झुलसे बच्चों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका सघन इलाज चल रहा है। बच्चों की गंभीर हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग का अजीब तर्क

इस घटना ने गांव वालों के गुस्से को भड़का दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आबादी के ऊपर से गुजर रही इस एचटी (HT) लाइन की वजह से पहले भी कई जानलेवा हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार इसे आबादी से दूर शिफ्ट करने की मौखिक और लिखित शिकायतें कीं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकाला गया।

दूसरी ओर, बिजली विभाग के अधिकारियों ने पल्ला झाड़ते हुए अपना अलग ही तर्क दिया है। विभाग का कहना है कि हाईटेंशन लाइन वहां पहले से मौजूद थी और लोगों ने लाइन के नीचे गलत और अवैध तरीके से अपने मकान बना लिए हैं। उन्हें एचटी लाइन के नीचे घर का निर्माण नहीं करना चाहिए था। फिलहाल, इस हादसे के बाद गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण लाइन शिफ्ट करने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Reply