वेतन संकट: सहसवान पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दी कल से हड़ताल की चेतावनी, ठप होगी सफाई व्यवस्था
सहसवा।नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में कल 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ,शाखा सहसवान ने आज न.पा.प.अध्यक्ष को पत्र सौंपकर इसकी सूचना दी।संघ के महामंत्री हरीश लाल और अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि संगठन ने 30 जून को ही पत्र देकर चेतावनी दी थी कि यदि सात जुलाई तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो 8 जुलाई से काम बंद कर दिया जाएगा।
संघ का आरोप है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बावजूद आज सात जुलाई तक सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। पत्र में लिखा है, “विवशता की स्थिति में कल दिनांक 08-07-2026 से काम बन्द हड़ताल प्रारम्भ कर दी जायेगी।
यदि हड़ताल शुरू होती है तो सहसवान शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो सकती है। मानसून के मौसम में कूड़ा न उठने से शहर में गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी


