अमरोहा, आज मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में पीएम सूर्य घर योजना, जीरो पॉवर्टी कार्यक्रम, फैमिली आईडी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम सूर्य घर योजना में सभी विभागों की प्रगति जानते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं और शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करें और लगातार मॉनीटरिंग भी करें। आमजन के बीच योजना का प्रचार करते हुए लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। बैंको में लंबित प्रकरणों के निस्तारण कराने के निर्देश एलडीएम को दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित जिला पूर्ति अधिकारी के वेतन रोकने के निर्देश दिए।
फैमिली आईडी में खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फैमिली आईडी बनाने के लिए लग रहे शिविरों में अधिक से अधिक आईडी बनाते हुए प्रगति लाने के साथ लक्ष्य पूर्ण करें। मुख्य विकास अधिकारी ने फैमिली आईडी बनाने में बहुत कम प्रोग्रेस करने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा, गजरौला और हसनपुर को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
उन्होंने ज़ीरो पावर्टी में चयनित परिवारों को आवास, राशन, पेंशन, विद्युत संयोजन, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और गैस कनेक्शन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने के निर्देश दिए। उन्होनें जानकारी देते हुये कहा कि कल दिनांक 07.07.2026 को ग्राम अहरौला तेजवन, विकास खण्ड गजरौला में ज़ीरो पावर्टी से सम्बन्धित कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी विभागीय अधिकारी 12 बजे पहुंचकर कैम्प में अपने विभागो सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देकर लाभार्थिंयांे को लाभ प्रदान करे।
मुख्य विकास अधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक लोगो को लाभ प्राप्त करायें ताकि इस योजना का लाभ प्राप्त कर लाभार्थी अपने उद्यम खोलकर रोजगार कर सकें।
बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, समस्त अधिकारी अधिकारी न0पा0प0 एवं0न0पं0, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

