अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बरात के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, करंट लगने से एक की मौत, पांच गंभीर

On: July 6, 2026 7:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बरात के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली, करंट लगने से एक की मौत, पांच गंभीर

बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के सादपुर गांव में रविवार रात शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया।करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य लोग भी झुलस गए।मृतक की पहचान अपिल यादव के रूप में हुई है।झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सादपुर गांव में रविवार रात आई बरात का स्वागत किया जा रहा था।गांव के लोग बरात के साथ आई रंगशाला को देखने में व्यस्त थे।रात करीब 11:30 बजे रंगशाला की ट्रॉली गांव के पास हाईटेंशन लाइन का तार से छू गई।तार छूते ही चिंगारी निकली और तेज आवाज हुई, जिससे भगदड़ मच गई।ट्रॉली में करंट दौड़ने से उस पर सवार अपिल यादव की जान चली गई।आसपास खड़े पांच लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए।वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से अन्य लोगों को करंट से बचाया।इसके बाद विद्युत निगम को घटना की सूचना दी गई।इसके बाद आपूर्ति बंद हुई।

हादसे का कारण और पुलिस का बयान:-हादसे का मुख्य कारण बिजली के तारों का नीचा होना बताया जा रहा है।इसके साथ ही रंगशाला की ट्रॉली की ऊंचाई भी अधिक थी।सहसवान सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी।मृतक युवक का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार सुबह ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

बरात में मची खलबली,जांच का इंतजार:-रंगशाला के साथ हुए इस हादसे के बाद बरातियों में खलबली मच गई।दूल्हा और दुल्हन दोनों पक्षों के लोग सकते में आ गए।झुलसे हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस अब भी किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार कर रही है।इस घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।(रिपोर्ट-जयकिशन सैनी)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply