अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

वन महोत्सव का आयोजन का छठा दिन: वन महोत्सव महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिल्सी में मनाया गया

On: July 6, 2026 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

वन महोत्सव का आयोजन का छठा दिन: वन महोत्सव महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिल्सी में मनाया गया

वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सहसवान (बदायूं) प्रदेश भर में सामाजिक वाणी द्वारा मनाए जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के छठे दिन वन महोत्सव कार्यक्रम सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र रेंज द्वारा महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,बिल्सी में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमुदाय को “एक पेड़ माँ के नाम” एवं “आम बहार, आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वृक्षारोपण के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं आर्थिक महत्व तथा उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्सी के विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्ञान देवी सागर, विद्यालय के उपाध्यक्ष सुधीर चंद माहेश्वरी, विद्यालय प्रबंधक सबीन मालपानी, विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य मुकुल मालपानी, प्रधानाचार्य डॉ. रोहिताश कुमार, उप-प्रधानाचार्य आलोक सक्सेना,शेखर सक्सेना, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार सिंह, वन दरोगा देवेन्द्र कुमार, विजय सिंह, सूरज मोहन, वनरक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, शशांक कुमार तथा सहसवान रेंज का समस्त स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया।(रिपोर्ट-एस.पी.सैनी)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply