अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

उजौली के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

On: June 8, 2026 7:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---

उजौली के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

बदायूं| बिनावर बरेली-आगरा-कासगंज रेलवे लाइन पर उजौली गांव के निकट कल रविवार को एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।हालांकि वह ट्रेन की चपेट में कैसे आया, इसे लेकर जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान हरिओम (22) पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम गिरधरपुर थाना बिनावर के रूप में हुई है।बताया जाता है कि हरिओम अहमदाबाद (गुजरात) में रहकर काम करता था और हाल ही में घर लौटा था।देर रात किसी समय वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा,जहां उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।गांव में शोक का माहौल है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हरिओम ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, परिजन और ग्रामीण घटना से स्तब्ध हैं।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply