*नगर पालिका परिषद हसनपुर के चेयरमैन राजपाल सैनी को तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर मिली बधाइयां*
समर इंडिया संवाददाता- जावेद चौधरी
Amroha News हसनपुर:- आज दिनांक 4 जून को व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद हसनपुर के लोकप्रिय, कर्मठ एवं जनप्रिय चेयरमैन राजपाल सैनी के सफल कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचकर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के सभासदों सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए चेयरमैन राजपाल सैनी को उनके तीन वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई दी तथा नगर में कराए गए विकास कार्यों की सराहना की।

उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व में नगर में विकास के कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हुई हैं, जिनसे आम जनता को लाभ मिला है। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा जमीनी स्तर पर कराए गए कार्यों की सराहना की।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों को नई पहचान दी जाएगी और सड़कों के निर्माण कार्यों और प्रकाश व्यवस्था सहित विकास के कार्यों पर अब विराम नहीं लगेगा।
Amroha News-अमरोहा में आंधी-तूफान और भीषण लू का अलर्ट, DM ने की सतर्क रहने की अपील
इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और राजपाल सैनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मुकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष पंकज भटनागर, जिला संगठन मंत्री सचिन गुप्ता, नगर अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रानू रस्तोगी, व्यापारी नेता एवं मंडी अध्यक्ष संजय सहदेव, विशाल वर्मा, मुकुल अग्रवाल, सौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजीव सैनी, राकेश सैनी, अरुण कुमार त्यागी, अमरीश ठाकुर, ज्योति गर्ग, सविता सिंह, बबीता सैनी एवं कविता सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

