अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

On: July 20, 2026 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

बदायूं।शाहजहांपुर के परौर से आनंद बिहार जा रही बदायूं डिपो की बस में 11 यात्री बिना टिकट पकड़े जाने पर महिला कंडक्टर एवं ड्राइवर की संविदा समाप्त कर दी गयी है। एआरएम राजेश पाठक ने कार्रवाई कर रिपोर्ट आरएम को भेज दी है।एआरएम की इस कार्रवाई से डिपो में हड़कंप मचा है। एआरएम राजेश पाठक ने 15 जुलाई के लिये परौर से आनंदबिहार जा रही बदायूं डिपो की बस कलान से 12 किमी आगे बाराकलां के समीप चेक की थी।चेकिंग के दौरान एआरएम के लिये बस में कुल 20 यात्री मिले। जिनमें से 12 के टिकट नहीं बने थे।

इनमें एक दिव्यांग यात्री था, जिसके पास दिव्यांग प्रमाण पत्र था।11 बिना टिकट यात्रियों में तीन यात्री कलान से आनंदबिहार, तीन यात्री कलान से बदायूं, तीन यात्री कलान से उसावां एवं एक यात्री बाराकलां से बदायूं का था। एआरएम ने डब्ल्यूटी लिखने के बाद इन सभी यात्रियों के अपने सामने टिकट बनवाये और रूट के लिये बस रवाना करायी।इसके बाद एआरएम ने डिपो पहुंचकर निगम के अधिकारियों को 11 बिना टिकट यात्री पकड़े जाने की जानकारी दी।उच्च अधिकारियों ने तत्काल संविदा समाप्ति के निर्देश दिये। जिसके क्रम में एआरएम ने संविदा पर तैनात कंडक्टर पूनम एवं ड्राइवर उमेश की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि बस में 11 बिना टिकट यात्री मिलने पर ड्राइवर उमेश, कंडक्टर पूनम की संविदा समाप्त कर दी गयी है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

हसनपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

UP Weather Update Today-मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और मेरठ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Leave a Reply