अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

On: July 20, 2026 7:42 PM
Follow Us:
---Advertisement---

हेपेटाइटिस-बी की रोकथाम को लेकर जागा स्वास्थ्य विभाग, दहगवां सीएचसी और जिला टीम ने की 190 लोगों की जांच

इससे पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया जिसमें चार बुखार के मरीज पीड़ित पाए गए

सहसवान (बदायूं) दहगवा स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसईं गांव में कई दिन पूर्व ग्राम में फैले हेपेटाइटिस-बी और सी बीमारी के चलते जांच के दौरान कई लोग हेपेटाइटिस-बी के शिकार पाए गए जिन्हें गहन सुरक्षा के बीच उपचार किया जा रहा है जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की पहुंची टीम तथा दहगवां स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर गांव में 190 लोगों के सैंपल लिए जिसमें हेपेटाइटिस बी सी के अलावा मलेरिया अन्य बीमारियों के सैंपल लिए गए।
ज्ञात रहे ग्राम नसीरपुर टप्पा मलसई में कई दिन पूर्व हेपेटाइटिस-बी की बीमारी फैलने के चलते होरीलाल के दो सगे पुत्रों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से ज्यादा पीड़ित लोग निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कर रहे हैं। संज्ञान में आने के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पीयूष यादव ने तत्काल टीम भेजकर सैंपलिंग कराई जिसमें टीम द्वारा 104 लोगों के सैंपल लिए गए जिसमें 6 लोग हेपेटाइटिस बी के शिकार पाए गए।

जिला मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा दहगवा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हेपेटाइटिस सी 60 हेपेटाइटिस बी तथा मलेरिया के 65 सैंपल कुल मिलाकर 190 सैंपल कलेक्ट किए गए जिसमें मलेरिया की जांच में तीन सैंपल नेगेटिव पाए गए।
टीम ने लोगों से बीमारी के चलते किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की सुझाव दिए वहीं दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर हाउस सर्वे किया जिसमें चार मरीज बुखार के पाए गए।
ग्राम मे हेपेटाइटिस बी बीमारी फैलने से हाहाकार मचा हुआ है लोगों में अफरा तफरी का माहौल है स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी को पूर्ण रूप से नियंत्रण में करने का दावा किया है।रिपोर्ट-एस.पी सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों को बगैर टिकट ले जाने पर संविदा ड्राइवर व महिला कंडक्टर बर्खास्त

रसूलपुर टप्पा मलसई में बारिश के दौरान गिरा मकान, मलबे में तब्दील हुआ गृहस्थी का सामान, बाल-बाल बचे परिजन

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में फेल होने पर युवक ने दी जान, पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

बदायूं में स्कूल की खिड़की पर लिपटा सांप, दो घंटे दहशत में रहे शिक्षक और छात्र

हसनपुर: महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी और अतिक्रमण से लोगों में भारी रोष, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग

UP Weather Update Today-मौसम विभाग ने आज पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और मेरठ सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी

Leave a Reply