अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार,दोनों पैरों में लगी गोली; सिपाही भी घायल

On: June 2, 2026 2:34 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पुलिस मुठभेड़ में भैंस चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली; सिपाही भी घायल

बदायूं के हजरतपुर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए मुठभेड़ में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सोमवार देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी,जबकि उसकी फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हो गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की भैंस बेचकर मिले 5,200 रुपये,तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में 17/18 मई की रात भैंस चोरी की घटना हुई थी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।

सीओ दातागंज राहुल पांडेय ने बताया कि सोमवार रात पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी की घटना में शामिल कुछ संदिग्ध जमालपुर से गढ़िया शाहपुर रोड की ओर जा रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी।

पुलिस टीम पर की फायरिंग:-पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर संदिग्ध भागने लगे।पीछा करने पर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिससे आरक्षी जितेंद्र सिंह घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी पप्पू उर्फ पापू उर्फ साजन के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल आरोपी और सिपाही को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया|

साथियों के साथ मिलकर चुराई थी भैंस:-पुलिस के मुताबिक आरोपी पप्पू कासगंज जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रैपुरा गांव में भैंस चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसने यह भी बताया कि वह लंबे समय से अपने गिरोह के साथ पशु चोरी जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ अमरोहा,अलीगढ़ और कासगंज समेत विभिन्न जिलों में लूट,चोरी,हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।हजरतपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस मुठभेड़ और अवैध हथियार रखने के मामले में भी नया मामला दर्ज कर लिया है।रिपोर्ट -जयकिशन सैनी 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply