अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

कछला गंगा घाट हादसा: डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

On: May 25, 2026 5:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

कछला गंगा घाट हादसा: डीएम-एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

गंगा स्नान के दौरान किशोर की मौत, किशोरी लापता,

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, फ्लड पीएसी और गोताखोरों का सर्च अभियान जारी

बदायूं।गंगा दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है।हाथरस जिले से गंगा स्नान के लिए आए एक ही परिवार के सात लोग गहरे पानी में डूबने लगे,जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक किशोरी अब भी लापता है।घटना के बाद जिलाधिकारी बदायूं अवनीश कुमार राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रशासन के अनुसार हाथरस जिले के ग्राम कानू और ग्राम पिछोती निवासी एक ही परिवार के सात लोग ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा पर्व पर कछला गंगा घाट पहुंचे थे।बताया गया कि सभी लोग निर्धारित घाट पर स्नान करने के बजाय कछला घाट से करीब दो किलोमीटर दूर नरोरा की ओर गहरे पानी में स्नान कर रहे थे।इसी दौरान अचानक सभी लोग पानी के तेज बहाव और गहराई में फंसकर डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस,नाविकों और गोताखोरों ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव टीम ने पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया,जबकि दो लोग गहरे पानी में डूब गए। काफी मशक्कत के बाद 15 वर्षीय निलेश को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं 10 वर्षीय किशोरी शिखा का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।उसकी तलाश में पुलिस, गोताखोरों और फ्लड पीएसी की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।घटना के बाद डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को केवल निर्धारित घाटों पर ही स्नान कराया जाए और प्रतिबंधित तथा गहरे क्षेत्रों में जाने से रोका जाए।

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और कानून व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि गंगा स्नान के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर मोहित कुमार, क्षेत्राधिकारी बिसौली संजीव कुमार और थाना प्रभारी उझानी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply