दिल्ली जा रही बस से उतारे गए 70 बकरे, गायब होने पर उठे सवाल
बदायूं। बस में बड़ी संख्या में बकरे मिलने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मंडी चौकी पर बस पकड़े जाने के बाद बकरों को उतार लिया गया,लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं चला।मामले में सांठगांठ के आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है।मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की मंडी चौकी का है।यहां अलापुर से दिल्ली जा रही एक बस को पुलिस ने रोककर चेक किया,जिसमें बड़ी संख्या में बकरे भरे हुए थे।बस संचालक ने बताया कि बस में करीब 70 बकरे मौजूद थे।आरोप है कि रात करीब 11:30 बजे बस पकड़े जाने के बावजूद सुबह तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
इस दौरान बकरों को बस से उतरवा लिया गया,लेकिन बाद में उनका कोई पता नहीं चला।मामले को लेकर चौकी पर तैनात एक सिपाही और बस संचालक की सांठगांठ के आरोप लग रहे हैं।घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत एआरटीओ से भी की गई।शिकायत के बाद एआरटीओ ने संबंधित बस का चालान किया है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर समय रहते उचित कार्रवाई की जाती तो बकरों को इस तरह गायब नहीं किया जा सकता था।वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी

