अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Nautapa 2026 Date And Rashifal : नौतपा में बनेंगे कई दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशियों के मजे में कटेंगे 9 दिन

On: May 22, 2026 10:26 AM
Follow Us:
Rashifal
---Advertisement---

Nautapa 2026 Date And Rashifal : नौतपा के दौरान ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होते हैं, जिसके कारण देशभर में कड़ी गर्मी पड़ती है. इस बार 25 मई से लेकर 2 जून 2026 तक नौतपा चलेगा, जिस दौरान लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ-साथ लू का भी सामना करना पड़ेगा. हालांकि, ज्योतिष दृष्टि से नौतपा के 9 दिन खास हैं क्योंकि इस दौरान लक्ष्मी नारायण राजयोग, गज लक्ष्मी राजयोग, हंस महापुरुष राजयोग, भद्र राजयोग और पंच महापुरुष राजयोग आदि शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिनका सकारात्मक प्रभाव 5 राशियों के जीवन पर मुख्यतौर पर पड़ेगा. चलिए जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं.

मिथुन राशि (Gemini)-

ससुराल वालों की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी. साथ ही पैसों की कमी से कुछ समय के लिए छुटकारा मिलेगा. अगर इस दौरान आपने सोच-समझकर निवेश किया तो भविष्य में धन संकट का सामना आप नहीं करेंगे. ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

 

कन्या राशि (Virgo)-

अगर आपकी तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो किसी डॉक्टर को दिखाना सही रहेगा. उम्मीद है कि जल्द आप रिकवर कर लेंगे. इसके अलावा पैसों की कमी और घर के क्लेश से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी.

तुला राशि (Libra)-

जो लोग कभी आपकी निंदा करते थे, वो आपकी तारीफ करेंगे और किसी महत्वपूर्ण काम में आपका साथ देंगे. आर्थिक स्थिति की बात करें तो उसमें उम्मीद से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा. इसके अलावा कोई अहम डील फाइनल हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)-

परिवार में अगर कोई बीमार है तो उसकी तबीयत में सुधार होगा. जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, उन्हें धन की कमी से मुक्ति मिलेगी. साथ ही कोई बहुत बड़ी डील फाइनल हो जाएगी.

कुंभ राशि (Aquarius)-

अगर आप कोई नया काम इस दौरान शुरू करते हैं तो वो सफल रहेगा. साथ ही पैसों का लेनदेन सफल होगा. घर के वातावरण की बात करें तो वो बढ़िया रहेगा. इसके अलावा त्वचा में निखार आएगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply