अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण

On: May 20, 2026 3:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---

इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया घटना स्थल का निरीक्षण   

सीसीटीवी फूटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी

बदायूं।थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला हाता में मंगलवार की रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मारपीट करते हुए जेवर और नकदी लूट ली।घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार,रात में चार अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए और परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर जेवर व नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इस्लामनगर में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं।एसएसपी ने अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply