अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बेटियों से छेड़खानी का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, पहले पीटा, फिर छत से फेंका, उपचार के दौरान मौत

On: May 12, 2026 2:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बेटियों से छेड़खानी का विरोध करना पिता को पड़ा भारी, पहले पीटा, फिर छत से फेंका, उपचार के दौरान मौत

बदायूं के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बेटियों से छेड़खानी का विरोध करने पर पिता की जान ले ली गई।आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके साथियों ने पिता की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की।फिर उन्हें छत से फेंक दिया।गंभीर हालत में घायल का उपचार बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था,जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।

घटना नौ मई की शाम की है।गांव निवासी ग्रामीण अपनी बेटियों के साथ छत पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक छत पर पहुंच गया और उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी करने लगा।आरोप है कि जब पिता ने विरोध किया तो युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।इसके बाद आरोपियों ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

पिटाई के बाद छत से फेंका:-परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने बेरहमी से पीटने के बाद घायल पिता को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस को नहीं घटना की जानकारी:-घटना के तीन दिन बाद घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या,छेड़खानी और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल सिविल लाइन हरेंद्र सिंह ने इस मामले की जानकारी से ही इंकार किया है।उनका कहना है कि पता करवा रहे हैं।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply