सुलतानपुर। संसद में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा व महिला कार्यकर्ताओं ने महिला जन आक्रोश अभियान के तहत कुड़वार ब्लॉक सभागार परिसर में सपा सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और सपा मुर्दाबाद के नारे लगाए।मुख्य अतिथि एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध कर सपा और कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी सोच उजागर कर दी है।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी आगामी चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।श्री सिंह ने कहा 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध सपा व विपक्षी दलों को 2027 के यूपी चुनावों में भारी पड़ेगा।भाजपा आईटी सेल की जिला सह संयोजक कुसुमलता मौर्य व माधुरी मिश्रा के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में धम्मौर, कुड़वार, शिवनगर, पीपरगांव व बल्दीराय मंडल की महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
कार्यक्रम संयोजक कुसुमलता मौर्य व माधुरी मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि 12 मई मंगलवार को सदर विधानसभा की महिलाएं बरौसा में सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम में विमला देवी,सुशीला पाल, राजकुमारी,आरती, अनीता त्रिपाठी, विमला यादव, सोनी, गायत्री समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

