अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस पलटी, चार यात्री घायल; हरिद्वार से प्रयागराज जा रहे थे सभी

On: May 10, 2026 12:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस पलटी, चार यात्री घायल; हरिद्वार से प्रयागराज जा रहे थे सभी

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में आज रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा।

हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152.8 पर हुआ।बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी।इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई।हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

ये यात्री हुए घायल:-दुर्घटना में संगीता (50) पत्नी सुरेशचंद्र, विमला (60) पत्नी सुनील, वीना (60) पत्नी विजयप्रकाश तथा अनुज (47) पुत्र आलोक कुमार घायल हो गए। सभी घायल प्रयागराज जनपद के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी वजीरगंज भिजवाया।चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है।घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा,जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply