अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बदायूं जनपद की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल 

On: May 9, 2026 6:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---

जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बदायूं जनपद की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान किया हासिल 

बदायूं|जनसुनवाई पोर्टल आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण में जिले की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम  स्थान हासिल किया है।शासन की अप्रैल माह की मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को 135 में 135 अंक मिले हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एसएसपी ने आईजीआरएस यूनिट और संबंधित अधिकारियों को सम्मानित किया।शासन द्वारा जारी अप्रैल-2026 की आईजीआरएस मूल्यांकन रिपोर्ट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्रवाई के आधार पर यह मूल्यांकन किया गया। एसएसपी के निर्देशन में जिले के 22 थानों में से 21 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।

शिकायतों की मार्किंग, अग्रसारण, संतुष्ट फीडबैक, उच्चाधिकारियों के श्रेणीकरण और रैंडम जांच समेत सभी मानकों में पुलिस को पूरे अंक प्राप्त हुए।मूल्यांकन रिपोर्ट में जिले को अधिकतम 135 में से 135 अंक मिले।अप्रैल माह में कोई भी शिकायत डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं गई,जबकि जनता दर्शन फीडिंग,प्रोफाइल अपडेट और फील्ड विजिट रिपोर्ट जैसे बिंदुओं पर भी पुलिस का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।शासन स्तर पर जारी रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह,प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज और आईजीआरएस यूनिट की सराहना की।उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply