सट्टेबाजी में जीते 70 लाख रुपये, युवक की हो गई मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बदायूं|जिले के युवक ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में 70 लाख रुपये जीती। यह रकम उसने अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी। इस दौरान युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।उसके परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
संभल जिले के कादराबाद गांव में रह रहे बदायूं के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर ऑनलाइन सट्टा में जीती 70 लाख रुपये की राशि हड़पने के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार सुबह युवक के परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली, जिसके बाद वे शव को अपने गांव बदायूं ले आए।

जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी 28 वर्षीय नीरज की परवरिश उसके चाचा अनेक सिंह ने की थी।नीरज पिछले कुछ महीनों से अपनी ससुराल संभल जिले के सीमावर्ती गांव कादराबाद में रह रहा था।आज शनिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत की सूचना उसके पैतृक गांव दानपुर पहुंची। सूचना मिलने पर चाचा अनेक सिंह और भाई प्रेम सिंह सहित अन्य परिजन नीरज की ससुराल पहुंचे।वे नीरज के शव को अपने गांव दानपुर ले आए, जहां बदायूं में उसका शव परीक्षण कराया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया है कि नीरज ने ऑनलाइन सट्टा में बीते दिनों 70 लाख रुपये की बड़ी रकम जीती थी। यह राशि उसने अपनी पत्नी के खाते में स्थानांतरित कर दी थी। चाचा अनेक सिंह ने बताया कि ससुराल वालों ने इसी राशि को हड़पने के इरादे से नीरज की हत्या की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वाले दिल का दौरा पड़ने से मौत बता रहे हैं। दानपुर गांव में शव को लेकर विवाद बढ़ने पर जरीफनगर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और शव को शव परीक्षण के लिए बदायूं भेज दिया।
मृतक के परिजनों का ससुरालियों पर गंभीर आरोप:-मृतक नीरज के चाचा अनेक सिंह ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि नीरज ऑनलाइन सट्टा खेलता था और उसने 70 लाख रुपये की बड़ी रकम जीती थी।यह जीती हुई राशि नीरज ने अपनी पत्नी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी थी।अनेक सिंह का आरोप है कि ससुराल वालों ने इसी 70 लाख रुपये की राशि को हड़पने के लिए नीरज की हत्या की है।परिजनों ने शव को गांव लाने के दौरान ससुरालियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
दानपुर गांव में बनाया था मकान व दुकान:-नीरज की मौत की सूचना मिलने से लगभग बारह घंटे पहले वह अपने गांव दानपुर से ससुराल गया था। दानपुर में नीरज ने एक नया मकान और दुकान बनवाई थी, लेकिन उसमें कोई रह नहीं रहा था।बताया जाता है कि किसी ने इस नए मकान में प्रेत बाधा होने की बात कही थी,जिसके कारण उसमें रहना अशुभ माना जा रहा था।शुक्रवार को इस प्रेत बाधा को दूर करने के लिए नीरज के नए मकान में हवन-पूजन का किया था।हवन-पूजन के बाद शुक्रवार शाम करीब पांच बजे नीरज अपनी ससुराल कादराबाद लौट गया था।
Like this:
Like Loading...
Related