अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Tamil Nadu New CM: तमिलनाडु में विजय को तगड़ा झटका, TTV दिनाकरण ने कराई FIR, आरोप- राज्यपाल को दिया फर्जी समर्थन पत्र

On: May 9, 2026 10:32 AM
Follow Us:
Tamil Nadu New CM
---Advertisement---

Tamil Nadu New CM : तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर छिड़ा विवाद गहराता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2026 में सबसे ज्यादा 108 सीटें जीतकर एक्टर विजय की पार्टी TVK बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए विजय को कुछ सीटें चाहिए। इसके लिए वे छोटे दलों से समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। बीते दिन उन्होंने राज्यपाल को 116 विधायकों के समर्थन का लेटर सौंपा, लेकिन AMMK के महासचिव TTV दिनाकरण ने समर्थन पत्र को फर्जी बताया।

दिनाकरण का TVK को समर्थन देने से इनकार
दिनाकरण ने विजय पर फर्जीवाड़ा करने के गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दिनाकरण ने TVK को समर्थन देने से साफ इनकार किया है। उनका आरोप है कि TVK ने उनकी पार्टी के विधायक कामराज का फर्जी समर्थन पत्र राज्यपाल को दिया है। उन्होंने कहा कि वह NDA के साथ हैं। कामराज अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं और वे अभी भी पार्टी के साथ ही बने हुए हैं।

TVK ने शेयर किया विधायक कामराज का वीडियो
दिनाकरण के आरोपों के जवाब में TVK ने AMMK के विधायक कामराज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें कामराज दावा कर रहे हैं कि वे AMMK के महासचिव की अनुमति और स्वेच्छा से खुशी-खुशी TVK को समर्थन दे रहे हैं। समर्थन पत्र लिखकर पार्टी हाईकमान को सौंप चुके हैं। लेकिन AMMK के महासचिव दिनाकरन ने अनुमति और समर्थन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने गिंडी रेंज के सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय का दौरा भी किया और TVK- विजय के खिलाफ शिकायत दी है।

AIDMK के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आए 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सरकार बनाने को लेकर गतिरोध बरकरार है। एक्टर विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं और 8 सीटें जुटाकर बहुमत हासिल करके वे सरकार बना सकते हैं। दूसरी ओर AMMK के महासचिव दिनाकरण ने AIDMK की अगुवाई में सरकार बनाने का दावा किया और प्लानिस्वामी को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया है। उन्होंने अन्य दलों से समर्थन मांगकर सरकार बनाने का दावा पेश करने की दलील दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply