अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

बदायूं दोहरा हत्याकांड मामला: हत्यारोपी अजय के भाई ने जेल से दी गवाह को जान से मारने की धमकी

On: April 29, 2026 6:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बदायूं दोहरा हत्याकांड मामला: हत्यारोपी अजय के भाई ने जेल से दी गवाह को जान से मारने की धमकी

बदायूं।एचपीसीएल के दो अफसरों की हत्या के आरोपी अजय प्रताप सिंह का सगा भाई केशव भी जेल में बंद है।केशव ने एक गवाह को जेल में मिलने आई अपनी एक रिश्तेदार के जरिए जान से मारने की धमकी दी है।मामले की जानकारी पर पुलिस ने केशव के खिलाफ मूसाझाग थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ क्राइम रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को जेल में केशव से मिलने उसकी सास व एक अन्य रिश्तेदार गई थी। इस दौरान केशव ने उनके जरिए मामले के गवाह सैजनी गांव निवासी अमरपाल को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि केशव ने अमरपाल से इस केस से दूर रहने को कहा है।सीओ ने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अमरपाल की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है। बताया कि इस मामले को हत्या वाले मूल मुकदमा में शामिल करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभय समेत पांच लोग हत्या के मामले में हैं नामजद:-बता दें कि बीते 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह समेत उसके सगे भाई केशव, तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अभय मुख्य आरोपी है जबकि चार अन्य लोगों को हत्या की साजिश के तहत पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी अजय के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की है। वहीं इस पूरे गिरोह पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी पुलिस के स्तर से की जा रही है।

आरोपियों से जेल में मिलाई करने वालों पर भी पुलिस की नजर:-इस घटना के आरोपियों पर पुलिस सीधे नजर बनाए हुए है। जेल में बंद मुख्य आरोपी अजय समेत अन्य सभी पांच आरोपियों से कौन मिलने आ रहा है इसकी भी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही इनके करीबियों की अन्य गतिविधियों पर भी पुलिस नजर बनाए है।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply