अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand-weather-उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के दिए संकेत

On: April 28, 2026 9:23 AM
Follow Us:
Uttarakhand Weather
---Advertisement---

uttarakhand-weather-बांदा-मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इसके अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है ऐसे में गर्मी से राहत मिल सकती है। केंद्र की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 4400 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

इसके अलावा अन्य पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में बदलाव का सीधा असर मैदान से लेकर पहाड़ तक के तापमान में देखने को मिलेगा। शेष पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है। उधर, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तीन से पांच डिग्री तक की आएगी गिरावट
बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा। देहरादून की बात करें तो बीते रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जो सोमवार को 37.9 डिग्री रहा। वहीं, आने वाले दिनों में प्रदेशभर के अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। 28 अप्रैल को राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

यहां बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसे ही रहने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply