अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Uttarakhand news-उत्तराखंड को CM धामी की बड़ी सौगात: विकास और आपदा प्रबंधन के लिए ₹59.72 करोड़ मंजूर

On: April 21, 2026 8:29 PM
Follow Us:
CM-dami
---Advertisement---

Uttarakhand news-देहरादून/स्टेट डेस्क: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल ₹59.72 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस धनराशि का उपयोग प्रदेश भर में पेयजल व्यवस्था, बाढ़ सुरक्षा, स्लोप प्रोटेक्शन (भूस्खलन रोकथाम) और शिक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण में किया जाएगा।

इन प्रमुख पेयजल योजनाओं को मिली रफ्तार

जल संकट को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री ने कई अहम पेयजल परियोजनाओं को हरी झंडी दी है:

  • चम्पावत: विकासखण्ड चम्पावत की तामली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना के लिए ₹14.57 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

  • रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए ₹25.78 करोड़ की धनराशि को मंजूरी दी गई है।

  • नैनीताल: जमरानी बांध से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना (राज्य सेक्टर) हेतु ₹4.98 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹1.99 करोड़ जारी किए गए हैं।

बाढ़ नियंत्रण एवं स्लोप प्रोटेक्शन पर विशेष जोर

पर्वतीय क्षेत्रों में आपदाओं और बारिश के कहर को देखते हुए सुरक्षात्मक कार्यों के लिए भारी भरकम बजट आवंटित किया गया है:

  • देहरादून: हरभजवाला में आसन नदी के पुश्ता निर्माण (₹2.43 करोड़), सुसवा नदी पर दूधादेवी पुल के पास बाढ़ सुरक्षा (₹1.29 करोड़), डोईवाला में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा कार्य (₹1.65 करोड़) और डिफेंस कॉलोनी/जोगीवाला में नाले की बाढ़ सुरक्षा हेतु प्रथम किस्त (₹1.84 करोड़) मंजूर की गई है।

  • उत्तरकाशी: भटवाड़ी के झाला गांव में भागीरथी नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा हेतु ₹3.03 करोड़ (प्रथम किस्त) जारी किए गए हैं।

  • हरिद्वार और पिथौरागढ़: हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास रोड (₹1.74 करोड़) और पिथौरागढ़ के धारचूला में खोटिला एवं घाटधार में स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों हेतु (₹1.00 करोड़) की प्रथम किस्त स्वीकृत की गई है।

  • नैनीताल: चार्टन लॉज क्षेत्र में स्लोप प्रोटेक्शन के लिए ₹77 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

सड़क, पुल और शिक्षा के ढांचे में सुधार

  • चमोली: ज्योतिर्मठ-नीती मार्ग पर 2021 की आपदा में क्षतिग्रस्त 80 मीटर स्पान पैदल स्टील ट्रस पुल के पुनर्निर्माण के लिए ₹1.74 करोड़ (प्रथम किस्त) जारी किए गए हैं। साथ ही, सीएम की घोषणा के अनुरूप गैरसैंण स्थित राजकीय पीएमश्री आदर्श इण्टर कॉलेज (भराड़ीसैंण) में 5 नए कक्षों के निर्माण को भी अनुमोदन मिल गया है।

  • उत्तरकाशी: हर्षिल-मुखबा मोटर मार्ग के सुरक्षात्मक कार्यों हेतु ₹1.89 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अंतर्गत राजस्व लेखा में ₹299.18 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण हेतु ₹1.00 करोड़ तथा जनजाति क्षेत्र उपयोजना हेतु ₹50 लाख की धनराशि महानिदेशक सूचना के निवर्तन पर रखे जाने को भी मुख्यमंत्री ने अपना अनुमोदन दे दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply