अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडपंजाबहरियाणाझारखण्डऑटोमोबाइलगैजेट्सखेलनौकरी और करियरमनोरंजनराशिफलव्यवसायअपराध

---Advertisement---

Sahaswan News: बिजली के जर्जर तार जला रहे किसानों के अरमान

On: April 21, 2026 5:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Sahaswan News: बिजली के जर्जर तार जला रहे किसानों के अरमान

खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों की वजह से हर साल होता है भारी नुकसान

सहसवान|अन्नदाताओं पर कब कहां से मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़े, कहा नहीं जा सकता।दिन -रात पसीना बहाने के बाद भी फसल सुरक्षित नहीं रहेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं होती। प्राकृतिक आपदा के बाद सबसे अधिक खतरा फसलों को बिजली विभाग से रहता है। खेतों के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों की चिंगारी से कई हादसे हो चुके हैं।ऐसा ही मामला आज सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुढारी सिधारपुर में आज मंगलवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया|

हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिर पड़ा इससे किसान की खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।और देखते ही देखते करीब एक बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई बता दें।महेंद्र, पुत्र धोधी की गेहूं की खेत में खड़ी फसल में आज हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर जाने से फसल में आग लग गई|जिसकी सूचना लगते ही मौके पर ग्रामीण भाग खड़े हुए मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी जब तक किसान की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी वही मौके पर राजस्व विभाग की टीम भी पहुंच गई।रिपोर्ट-जयकिशन सैनी 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply